आइए जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह :आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह….आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

  • आपकी किस्मत के सितारे 6 से 11 जून तक
    आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

    आइए जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह : आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा

    आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
    गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं

  • साप्ताहिक राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ): इस सप्ताह आप पर भगवती महालक्ष्मी की कृपादृष्टि बनी हुई है। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। सप्ताहंत मेंं मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। वाहन संभलकर चलायें। अनावश्यक धन का खर्च होगा।

शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- संतरी।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ): इस सप्ताह किया गया निर्णय आपके आने वाले समय और स्थितियों को प्रभावित करेगा इसलिए बहुत सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें। यह ध्यान रखें की आपका निर्णय और आपकी सोच नज़दीकी फायदे की बजाय लम्बे समय तक के फायदे की होनी चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा।

शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- सफेद।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह ): आपका यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धनका व्यय अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी। मध्याहन के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा।

शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- केसरिया।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो ): इस सप्ताह मनको शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का स्मरण, आध्यात्मिक प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध को वश में रखिएगा। धन की तंगी रहेगी। फिर भी शारीरिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेश में रहनें वाले स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे। किसीके साथ वाद-विवाद न मौल लें।

शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- नीला।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): इस सप्ताह आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु सप्ताह अंत में अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएँगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएँगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।

शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- लाल।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): इस सप्ताह कार्य-सफलता मिलने से आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-किर्ती में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लित और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखिएगा। सप्ताह अंत मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

आपकी किस्मत के सितारे 6 से 11 जून तक

आपकी किस्मत के सितारे 6 जून से 11 जून तक

शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- हरा ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते): यह सप्ताह साहित्यिक कार्य करनें वालों के लिए शुभ रहेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। इस समय आप कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और साथियों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- आसमानी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू): इस सप्ताह आप अपना जिद्दीपन छोड़ दें तो बेहतर होगा। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे व्यय होगा। माता से लाभ होगा। सप्ताह अंत में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। पेट सम्बंधित बीमारीओं से सावधान रहें। यात्रा प्रवास टालें।

शुभ अंक- 6, शुभ रंग- संतरी।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे): इस सप्ताह आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके- फुलके होने का अनुभव होगा। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष विजय होगी। यह समय भाग्यवृद्धि योग का है, परंतु सप्ताह अंत में कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिक रुप से व्यग्रता रहेगी। विद्याप्राप्ति के लिए विद्यार्थीयों का समय अच्छा है।

शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- भूरा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी):  इस सप्ताह धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। सप्ताह अंत में आप का मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों- स्वजनों से हुई भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों में आपसी प्रेम बना रहेगा।

शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- सफेद ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द): इस सप्ताह आप का मन गहन चिंतन और आध्यात्मिकता दोनों में डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की सलाह है। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। साथ में निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। हाथ में लिए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आप का मन निराश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। विद्यार्थीयों को विद्याप्राप्ति में विध्न आ सकता है।

शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- बैंगनी ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची):  इस सप्ताह किसी के साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें तथा किसी के विवाद में न पड़ें। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। इस समय खर्च पर संयम रखना होगा। सप्ताह के आरंभ में खराब स्वास्थ्य सप्ताह अंत में ठीक हो जाएगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव होगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी इस समय अच्छा मिलेगा। साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगेगा।

शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- पीला।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *