आत्मनिर्भर भारत पैकेज से कृषि संबद्ध क्षेत्र को मिली नई गति : अनुराग

मोदी सरकार के शासनकाल में संचार साधनों में भी आई क्रांति: अनुराग ठाकुर

शिमला: नए भारत की जागृति की दिशा में परिवर्तन और प्रगति का नेतृत्व करते हुए, आज सांसद हमीरपुर और अध्यक्ष भाजयुमो अनुराग ठाकुर ने आम जनता के लिए संचार के साधनों को सरल बनाने के लिए मोदी सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 26 मई 2016 को मोदी सरकार के दो साल पूरा होने के साथ, अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर सरकार के प्रदर्शन का ब्यौरा साझा किया।

घोषणा पर चर्चा करते हुए, अनुराग ठाकुर ने कहा, “मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का प्राथमिक स्वप्न पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। ऐसा करने की जुत्सजू में, सरकार के सभी सदस्य संचार के साधनों को सरल बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हुए कार्य कर रहे हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि आयोजित की जा रही बैठकों, विचाराधीन निर्णयों, प्रगति आदि के बारे में सूचना को एक खुले मंच पर जनता के साथ साझा किया जा रहा है ताकि फीडबैक मांगा जा सके। इसके अलावा, यह उल्लेख करना दिलचस्प है कि अक्सर सोशल मीडिया सूचना के प्राथमिक स्रोत के रूप में अग्रता हासिल कर लेता है। इन्हीं प्रयासों ने भारतीय चुनाव अभियानों को पारदर्शी और औचित्य सिद्ध करने लायक बनाया है। यह राष्ट्र की उन्नति के लिए एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि सोशल प्लेटफार्मों पर संवाद दोतरफा होता है जो श्रोताओं से फीडबैक और बारीक परख मांगना संभव बनाता है। आगे इस फीडबैक को राजनैतिक कार्यसूची के एक भाग के रूप में समामेलित किया जाता है, जिससे आम जनता का कल्याण सुनिश्चित होता है।“

सरकार द्वारा, राष्ट्रीय और राज्य, दोनों स्तरों पर संचार मंचों को कारगर तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। बहरहाल, सोनिया गांधी के अस्तित्वहीन होने और प्रियंका गांधी के फेसबुक पर मौजूद होने लेकिन ट्विटर पर मौजूद नहीं होने के कारण कांग्रेस इस दौड़ में पिछड़ गई प्रतीत हो रही है। जबकि राहुल गांधी दोनों प्लेटफॉर्मों पर मौजूद हैं और सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं लेकिन वह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी से बहुत कम है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री, वीरभद्र सिंह दोनों मंचों पर काफी सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें राज्य का एक सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनने से पहले बहुत लंबा सफर तय करना है, अर्थात अनुरागब ठाकुर, हमीरपुर के सांसद, अध्यक्ष भाजयुमो और अध्यक्ष BCCI सोशल मीडिया पर बहुत अच्छे से छाये हुए हैं और अपने समकालीन नेताओं से काफी आगे हैं। वह न केवल राज्य में या मोदी सरकार के युवा नेताओं एवं मंत्रियों के बीच एक सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले और सक्रिय नेता हैं।

भाजपा के अन्य नेता जैसे जेपी नड्डा और शांता कुमार, दोनों सोशल मंचों पर सक्रिय हैं, बहरहाल, जेपी नड्डा ट्विटर पर अधिक सक्रिय प्रतीत होते हैं जबकि शांता कुमार को अपनी एंगेजमेंट बढ़ाने की जरूरत है।

Facebook:

Name Followers
Narendra Modi 3,38,13,601
Anurag Thakur 11,07,600
Rahul Gandhi 4,96,517
Priyanka Gandhi 1,95,204
Virbhadra Singh 1,67,655
JP Nadda 96,510
Shanta Kumar 10,394

 Twitter:

Name Followers
Narendra Modi 20 million
Rahul Gandhi 6,23,000
Anurag Thakur 4,95,000
JP Nadda 3,20,600
Virbhadra Singh 1,90,400
Shanta Kumar 3,513

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *