भारत ने किया ई-वीज़ा शक्ति का विस्तार

ई-पर्यटक वीजा सुविधा

नई दिल्ली: पर्यटन मंत्रालय वीजा व्यवस्था को सरल बनाने के लिए समय-समय पर गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकार (ईटीए) (जिसे ई-पर्यटक वीजा का नाम दिया गया है) से सक्षम आगमन पर पर्यटक वीजा के कार्यान्वयन के संबंध में पहल का समर्थन किया है और वह इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सभी प्रकार की सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

ई-पर्यटक वीजा कैसे काम करता है

ई-पर्यटक वीजा संभावित आगंतुक को अपने देश से भारतीय वीजा के लिए बिना भारतीय मिशन में जाए आवेदन करने और वीजा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम बनाता है। एक बार मंजूरी होने पर आवेदक को भारत की यात्रा करने के लिए प्राधिकृत करने के संबंध में ईमेल प्राप्त होता है और वह इस प्राधिकरण के प्रिंट आउट के साथ भारत की यात्रा कर सकता है। भारत आगमन पर आगंतुक को वह प्राधिकार आव्रजन अधिकारियों को दिखाना होता है जो देश में प्रवेश के लिए उस पर मुहर लगा देंगे।

यह सुविधा उन विदेशियों को उपलब्ध हैं जिनका भारत में आने का मूल उद्देश्य मनोरंजन, पर्यटन करना, लघु अवधि चिकित्सा उपचार, आकस्मिक व्यापार यात्रा आदि करना है और यह सुविधा अन्य उद्देश्यों/गतिविधियों के लिए मान्य नहीं है। इससे आगंतुक को ई- पर्यटक वीजा की मंजूरी की तारीख से 30 दिनों के भीतर भारत में प्रवेश की अनुमति मिलेगी और भारत में आगमन की तारीख से भारत में 30 दिन रहने के लिए मान्य होगा। इस सुविधा से लोगों को कम अवधि की यात्रा की योजना बनाने, अन्य देशों की यात्रा करते समय वाया मार्गों को लेना और व्यापार संबंधी भ्रमणों में समय परिवार के सदस्यों को अपने साथ लाने में प्रोत्साहित करेगी।

ई-पर्यटक वीजा शुल्क

भारत सरकार ने 3 नवम्बर, 2015 से ई-पर्यटक वीजा (ई-टीवी) शुल्क को चार स्लैब – शून्य, 25 अमेरिकी डॉलर, 48 अमेरिकी डॉलर और 60 अमेरिकी डॉलर में संशोधित किया है। वर्तमान में ई-टीवी आवेदन शुल्क 60 अमेरिकी डॉलर और बैंक प्रभार 2 अमेरिकी डॉलर है जो सभी देशों के लिए एक समान है। वीजा शुल्क में संशोधन पारस्परिकता के सिद्धांत के आधार पर किया गया है। बैंक प्रभारों को ई-टीवी शुल्क के 2.5 प्रतिशत से घटाकर 2 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है। शून्य वीजा शुल्क के लिए कोई बैंक प्रभार नहीं लिया जाता है।

भारत में आगमन पर ई-पर्यटक वीजा योजना के लिए पात्र देशों की सूची

27 नवंबर, 2014 से शुरू हुई ई-पर्यटक वीजा सुविधा 25 फरवरी, 2016 तक 113 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध थी। भारत सरकार ने 26 फरवरी, 2016 इस योजना का 37 और देशों के नागरिकों के लिए विस्तार किया और अब यह सुविधा प्राप्त देशों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। 26 फरवरी, 2016 के अनुसार ई-पर्यटक वीजा के लिए पात्र 150 देशों की सूची इस प्रकार है: –

अल्बानिया, एंडोरा, एंगुइला, एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, अरूबा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहामा, बारबाडोस, बेल्जियम, बेलीज, बोलिविया, बोस्निया और हर्जेगोविना, बोत्सवाना, ब्राजील, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कंबोडिया, कनाडा, केप वर्डे, केमैन द्वीप, चिली, चीन, चीन एसएआर हांगकांग, चीन एसएआर मकाऊ, कोलंबिया, कोमोरोस, कुक आइलैंड्स, कोस्टारिका, कोटे डी इवोयर, क्रोएशिया, क्यूबा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जिबूती, डोमिनिका, डोमिनिकन गणराज्य, पूर्वी तिमोर, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, इरिट्रिया, एस्टोनिया, फिजी, फिनलैंड, फ्रांस, गैबॉन, गाम्बिया, जॉर्जिया, जर्मनी, घाना, ग्रीस, ग्रेनेडा, ग्वाटेमाला, गिनी, गुयाना, हैती, होंडुरास, हंगरी, आइसलैंड, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजरायल, जमैका, जापान, जॉर्डन, केन्या, किरिबाती, लाओस, लातविया, लेसोथो, लाइबेरिया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, मेडागास्कर, मलावी, मलेशिया, माल्टा, मार्शल द्वीप, मॉरीशस, मैक्सिको, माइक्रोनेशिया, माल्डोवा, मोनाको, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, मोंटसेराट, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, नौरू, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, नियू आइलैंड, नॉर्वे, ओमान, पलाऊ, फिलिस्तीन, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, पराग्वे, पेरू, फिलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, कोरिया गणराज्य, मैसिडोनिया, रोमानिया, रूस, सेंट क्रिस्टोफर और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, समोआ, सैन मैरिनो, सेनेगल, सर्बिया, सेशल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, सोलोमन द्वीप, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, सूरीनाम, स्वाजीलैंड, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ताइवान, ताजिकिस्तान, तंजानिया, थाईलैंड, टोंगा, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्क और कैकोस द्वीप, तुवालु, संयुक्त अरब अमीरात, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, उरुग्वे, अमरीका, वानुअतु, वेटिकन सिटी-होली सी, वेनेजुएला, वियतनाम, जाम्बिया और जिम्बाब्वे।

उन हवाई अड्डों की सूची जहां ई-पर्यटक वीजा की सुविधा उपलब्ध है इस प्रकार है –

ई-पर्यटक वीजा सुविधा अब निम्नलिखित 16 हवाई अड्डों पर में उपलब्ध हैं (26 फरवरी, 2016 के अनुसार) – दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, गोवा, वाराणसी, गया, अहमदाबाद, अमृतसर, तिरुचिरापल्ली, जयपुर और लखनऊ।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *