अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने पर भाजयुमो ने मनाया शिमला में जश्न, प्रदेश भाजपा ने दी बधाई

प्रदेश भाजपा ने दी अनुराग को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई

प्रदेश भाजपा ने दी अनुराग को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई

शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के सभी मण्डलों में लडडू एवं पटाखे चलाकर खुशियां मनाई गई। शिमला में भाजयुमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर के नेतृत्व में जिला शिमला भाजयुमो ने भाजपा प्रदेश कार्यालय तथा चक्कर में लडडू बाँटकर तथा पटाखे चलाकर खुशियाँ मनाई।

इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का बी0सी0सी0आई0 का अध्यक्ष चुने जाना हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। जिससे प्रदेश के लाखों युवा एवं खेल प्रेमी अपने गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार एचपीसीए अध्यक्ष के नाते हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्र में धर्मशाला जैसा अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम प्रदेश को दिया है उसी की तर्ज पर अब प्रदेश को और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने की पूरी संभावना है। भाजयुमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा इससे पहले भी अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा संसद के अन्दर सर्वश्रेष्ठ सांसद बनकर एवं लगातार भाजयुमो का तीन बार अध्यक्ष बन कर दिखा दिया है। इतना ही नहीं एक साल पहले ही पूरे एशिया से हिमाचल के युवा संासद अनुराग ठाकुर को यंग ग्लोबल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है इसके अलावा अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर अनेक खेल संघो की कमान भी अनुराग ठाकुर के पास है।

  • प्रदेश भाजपा ने दी अनुराग को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बीसीसीआई का अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें बधाई देती है और उनके नेतृत्व भारतीय क्रिकेट कट्रोल बोर्ड लगातार सफलता की ऊँचाईयों को छुएगा ऐसी शुभ कामना देती है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, सांसद विरेन्द्र कश्यप, पार्टी उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, विपिन परमार, प्रवीण शर्मा, गणेश दत्त, रूपा शर्मा, महामंत्री कृपाल परमार, चन्द्रमोहन ठाकुर, राम सिंह प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्बाल, प्रवीण शर्मा, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिन्दल, प्रवक्ता विक्रम ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, अजय राणा, रितू सेठी, महेन्द्र धर्माणी, हिमाशु मिश्रा, मीडिया सह प्रमुख शशी दत्त, नरेन्द्र अतरी, राकेश शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद ने अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रशन्नता व्यक्त की है और कहा कि यह हिमाचल के लिए बडे़ ही मान सम्मान और गौरव की बात है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *