राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने चम्बा ज़िला के चौहड़ा बांध के निकट धांईं नाला में हुई बस दुर्घटना में7 यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह बस संघणी से डलहौजी जा रही थी। प्रदेश मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना में 42 यात्रियों के घायल होने का समाचार है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की।

जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के आश्रितों को 10-10 हजार तथा घायल को 5-5 हजार रुपये तत्काल राहत राशि के रूप में प्रदान की जा रही है। स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

हि.प्र. विधान सभा के अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जी.एस. बाली, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आयर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, हि.प्र. विधान सभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव श्री नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र लखनपाल तथा मनसा राम ने भी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *