कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की जंग छिड़ चुकी है और उसमें कौल सिंह भी अपने वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं : भाजपा

प्रदेश सरकार 46000 करोड़ रूपए के कर्ज में दबी है : भाजपा नेता

भाजपा नेताओं का आरोप, कांग्रेस सरकार केन्द्र द्वारा दिए जा रहे धन का कर रही दुरूपयोग

शिमला : भाजपा के तीन पूर्व प्रदेशाध्यक्षों सुरेश भरद्वाज, सुरेश चन्देल, जयराम ठाकुर ने एक सयुंक्त प्रैस वक्तव्य के माध्यम् से हिमाचल प्रदेश की वर्तमान वीरभद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार सत्ता में आई है तब हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए लगातार भारी भरकम धनराशि प्राप्त हो रही है परन्तु प्रदेश की कांग्रेस सरकार केन्द्र द्वारा दिए जा रहे धन का दुरूपयोग कर रही है।

केन्द्र द्वारा दी जा रही राशियों का जनहित में उपयोग न करने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्षों ने कहा कि प्रधानमन्त्री सिंचाई योजना, प्रधानमन्त्री ग्रामीण सड़क योजना, स्किल ईंडिया, नेशनल हाईवे निर्माण, फोर लेन निर्माण, ईण्डस्ट्रीयल कारिडार निर्माण जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ हिमाचल के जनमानस को मिलना चाहिए जोकि वर्तमान सरकार की लचर कार्यप्रणाली के कारण नहीं मिल रहा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार 46000 करोड़ रू. के कर्ज में दबी है जिसमें से 12000 करोड़ रू. का कर्ज पिछले 3 सालों में वीरभद्र सरकार में लिया है। केन्द्रीय में प्रदेश का अंश 32 प्रतिशत से 42 प्रतिशत करने से प्रदेश को बहुत राहत मिली है व केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं में 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत का हिस्सा मोदी सरकार द्वारा दिए जाने के बाद प्रदेश की माली हालात में सुधार आना चाहिए था। परन्तु सरकार केवल अपनों और परायों को निपटाने में ही लगी है। इस कारण केन्द्रीय सहायतों का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *