बस दुर्घटना में मृतको के आश्रितों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा

  • राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त
  • मुख्यमंत्री ने टांडा पहुंचकर घायलों का जाना कुशल क्षेम
  • बस दुर्घटना में मृतको के आश्रितों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा
  • हि.प्र. विधान सभा के अध्यक्ष व मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी किया बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी ज़िला के जोगिन्द्रनगर के निकट गल्लू में गत सायं हुई बस दुर्घटना में12 यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह बस धर्मशाला से रिकांगपिओ जा रही थी। प्रदेश मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना में 42 यात्रियों के घायल होने का समाचार है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा का दौरा कर घायलों का कुशलश्रेम जाना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में मारे गये यात्रियों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की। ज़िला प्रशासन ने बस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रित को 10-10 हजार रुपये तथा प्रत्येक घायल को 5-5 हजार रुपये तत्काल राहत राशि के रूप में प्रदान किये। हि.प्र. पथ परिवहन निगम ने भी बस दुर्घटना के घायलों व मृतकों के आश्रितों को राहत राशि प्रदान की।

हि.प्र. विधान सभा के अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जी.एस. बाली, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आयर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, हि.प्र. विधान सभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव श्री नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र लखनपाल तथा मनसा राम ने भी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *