दिनेश मल्होत्रा ने संभाला सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशक का पदभार

  • विभाग के अधिकारियों के साथ की अनौपचारिक बैठक
  • समाचारों तथा प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को राज्य के कोने-कोने तक तेजी के साथ पहुंचाने पर दिया बल
  • : ताकि प्रदेश के लोगों के लिए कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो सके
  • मल्होत्रा ने किया अधिकारियों से मीडिया कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने का आग्रह
  • : नियमित आधार पर विभाग का डाटा बैंक अपडेट करने को भी कहा
  • : विभाग में फीचर सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर दिया बल
  • : अधिकारियों से कहा कि प्रकाशन कार्य में निरन्तरता बनाई जाए
  • : विभाग को तकनीकी रूप से सुदृढ़ व स्तरोन्नत करने के लिए मीडिया व सूचना के क्षेत्र में प्रयोग की जा रही अद्यतन तकनीकों का किया जाएगा उपयोग

शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक  दिनेश मल्होत्रा ने आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक का पदभार संभाल लिया है। विभाग के अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक में उन्होंने समाचारों तथा प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को राज्य के कोने-कोने तक तेजी के साथ पहुंचाने पर बल दिया ताकि प्रदेश के लोगों के लिए कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हो सके।

सूचना सम्प्रेषण में मीडिया के महत्व को इंगित करते हुए मल्होत्रा ने अधिकारियों से मीडिया कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने नियमित आधार पर विभाग का डाटा बैंक अपडेट करने को भी कहा। उन्होंने विभाग में फीचर सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इसका प्रचार इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रकाशन लोगों तक पहुंचने के प्रभावी साधन हैं और अधिकारियों से कहा कि प्रकाशन कार्य में निरन्तरता बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि विभाग को तकनीकी रूप से सुदृढ़ व स्तरोन्नत करने के लिए मीडिया व सूचना के क्षेत्र में प्रयोग की जा रही अद्यतन तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इस उद्देश्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अतिरिक्त निदेशक आर.एस. नेगी, संयुक्त निदेशक व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *