हिमाचल: सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष

मोदी सरकार समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए दिन रात कर रही है मेहनत : सत्ती

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा संघ मुक्त भारत के ब्यान को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि संघ के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने से पूर्व नीतिश कुमार संघ की शाखा में जाकर देश सेवा और समाज सेवा के प्रति तत्पर स्वयंसेवकों के जज्बे को देखे। बिहार चुनाव के पश्चात मन में अंकुरित राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं के मद्देनजर नीतिश कुमार का यह ब्यान केवल अवसरवादिता की निशानी है क्योंकि भाजपा के साथ गठबन्धन के समय यही आर.एस.एस. उनके लिए देश सेवा और समाज सेवा से ओत-प्रोत सर्वश्रेष्ठ संगठन था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। परन्तु गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले इस विकास की राजनीति को अपने वोट बैंक के लिए खतरा मान रहे हैं। पिछड़े समुदाय का एक व्यक्ति वंचित और कमजोर वर्गो के उनयन और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। यह विपक्षी दलों से सहन नहीं हो रहा है और यही वजह है कि छटपटाहट में वह इस तरह के ब्यान दे रहे है।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आरएएस देश को स्वयं से सर्वोपरि मानने वाले देशभक्त लोगों का संगठन है और किसी की दया के बिना अपने करोड़ों स्वयंसेवकों की कड़ी मेहनत, कर्तव्य निष्ठता और संघर्षों की बदौलत दुनिया के सबसे बड़े गैर सरकारी संगठनों में प्रमुख है। संगठन को खत्म करने का अर्थ है कि लोगों के दिलों से देशभक्ति की भावना को खत्म करना, जिसमें विपक्षी दल कभी भी सफल नहीं होंगे।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *