उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा, वाईब्लैंट पोलियो वैक्सीन अभियान 25 अप्रैल, 2016 को पूरे देश में होगा आरंभ

शिमला : ट्रेवेल ओरल पोलियो वैक्सीन से परिवर्तित वाईब्लैंट पोलियो वैक्सीन अभियान के लिए की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ये अभियान 25 अप्रैल, 2016 को पूरे देश में आरंभ होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस अभियान की सफलता के लिए समन्वित होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने 27 अप्रैल को राष्ट्रीय डी-वार्मिंग अभियान के लिए भी की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खंड स्तर पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मोबाईल हैल्थ टीम से सहयोग करने के निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य कार्यक्रम की सफलता व प्रसार का कार्य अधिक गति से किया जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना राव, डॉ. मुनीश सूद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशोबरा से डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. हितेन बनियाल, डॉ. एचआर ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राकेश भारद्वाज, महिला बाल कल्याण योजना अधिकारी (शहरी) ममता पाल, उच्च शिक्षा विभाग से राकेश कुमार और उप जिला शिक्षा अधिकारी इंदु कौशल ने भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *