हिमाचल कांग्रेस में किसी प्रकार का संकट नहीं

  • हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के प्रयास नहीं होंगे सफल : अंबिका सोनी
  • उत्तराखण्ड में जो कुछ हुआ, वह लोकतन्त्र पर प्रहार

 

हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के प्रयास नहीं होंगे सफल : अंबिका सोनी

हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के प्रयास नहीं होंगे सफल : अंबिका सोनी

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव एवं हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी अंबिका सोनी ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की एक्सटेंडिड समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह ठाकुर, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति सचिव राजाराम पाल, आशा कुमारी एवं राकेश कालिया, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जी.एस. बाली, सुजान सिंह पठानिया, मुकेश अग्निहोत्री, सांसद विप्लव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति महासचिव हरभजन सिंह भज्जी तथा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के उपरान्त पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के भारतीय जनता पार्टी के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में किसी प्रकार का संकट नहीं है और उत्तराखण्ड में जो कुछ हुआ, वह लोकतन्त्र पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी की अलोकतान्त्रिक कार्यप्रणाली के विरूद्ध खण्ड स्तर तक विरोध करेगी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरूद्ध सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच को लेकर अंबिका सोनी ने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर वर्ष 2011 से जांच चल रही है। हम इसका सामना करेंगे और कोई भी कानून से भाग नहीं रहा है। सोनी ने कहा कि आज उन्होंने सभी पार्टी नेताओं के विचार जानने के लिये हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित समन्वय समिति की बैठक बुलाई थी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *