सभी पंचायतों में चलाया जाएगा ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’

सभी पंचायतों में चलाया जाएगा ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा

शिमला: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने आज यहां कहा कि केंद्रीय पंचायती राज मन्त्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरुप 14 अप्रैल को डा. भीम राव अम्बेदकर की 125वीं जयन्ती के अवसर से लेकर 26 अप्रैल, 2016 तक प्रदेश की समस्त 3226 ग्राम पंचायतों व ग्राम सभाओं में ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान चलाया जाएगा।

अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में 14 से 16 अप्रैल के बीच सामाजिक समरस्ता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें डा. भीमराव अम्बेदकर के विचारों से लोगों को अवगत करवाया जाएगा तथा असमानता दूर करने के लिये सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

दूसरे चरण में 17 से 20 अप्रैल, 2016 के मध्य किसी एक दिन ग्र्राम पंचायत स्तर पर किसानों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में कृषि सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा किसानों से कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिये सुझाव लिए जाएंगे। तीसरे चरण में 21 से 24 अप्रैल के दौरान किसी एक दिन ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठक में पंचायत स्तरीय कर्मचारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित बनाया जाएगा। इस दौरान गांव में प्रभात फेरियों का आयोजन, स्वच्छता कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अनिल शर्मा ने कहा कि जनजातीय महिला सरंपचों की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक 19 अप्रैल, 2016 को विजयवाड़ा में निर्धारित की गई है। बैठक में हिमाचल प्रदेश से जनजातीय क्षेत्रा की 18 निर्वाचित महिलाओं का एक दल भाग लेगा। इसके अतिरिक्त, 24 अप्रैल, 2016 को जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत दिवस मनाया जाएगा जिसमें देशभर से 3000 पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे और हिमाचल प्रदेस से 40 निर्वाचित प्रतिनिधियों का दल भेजा जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *