भारत को करीब 14,251 करोड़ रुपये का जापानी ओडीए कर्ज

भारत को करीब 14,251 करोड़ रुपये का जापानी ओडीए कर्ज

भारत को करीब 14,251 करोड़ रुपये का जापानी ओडीए कर्ज

भारत को करीब 14,251 करोड़ रुपये का जापानी ओडीए कर्ज

नई दिल्ली: आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्‍त सचिव एस सेल्‍व कुमार और जापान के भारत में राजदूत महामहिम केंजी हीरा मत्‍सु के बीच 14,251 करोड़ रुपये आधारिकारिक विकास सहयोग (ओडीए) कर्ज के दस्‍तावेजों का आदान-प्रदान हुआ। विनिमय दर 1 रुपया = 1.70 जापानी येन की दर से जापान सरकार भारत को 14,251 करोड़ रुपये (242.2 अरब जापानी येन) का आधारिकारिक विकास सहयोग (ओडीए) कर्ज देने को प्रतिबद्ध है। यह कर्ज मध्‍य प्रदेश में पारेषण प्रणाली (15.45 अरब जापानी येन) को मजबूत करने, ओडिशा में समेकित सफाई सुधार परियोजना (2) (25.7 अरब जापानी येन), समर्पित मालभाड़ा कॉरीडोर परियोजना (चरण- 1) (67.1 अरब जापानी येन) और झारखंड में माइक्रो ड्रिप एरीगेशन प्रोजेक्‍ट (4.65 अरब जापानी येन) के लिए दिया गया है।

चालू वित्‍त वर्ष में जापान सरकार 390 अरब जापानी येन देने को प्रतिबद्ध है जो एक साल में सबसे अधिक प्रतिबद्धित राशि है। भारत और जापान के बीच में 1958 से पारस्‍परिक लाभप्रद आर्थिक विकास सहयोग जारी है। हाल के सात वर्षों में जापान और भारत के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत हुआ है तथा सामरिक भागीदारी भी बढ़ी है। दोनों देशों के बीच और अधिक सहयोग के लिए सामान्‍य राजनैतिक सर्वानुमति और लोकप्रिय समर्थन को देखते हुए भारत और जापान के बीच भविष्‍य की भागीदारी और अधिक होने की संभावना है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *