शिमला नगर निगम क्षेत्र में छह माह के लिए रीसस वानर पीडक जन्तु घोषित

शिमला : वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने प्रदेश सरकार के आग्रह पर वन क्षेत्रों को छोड़कर शिमला नगर निगम सीमाओं के अन्तर्गत रीसस वानरों (मकाका मुलाटा) को छह माह की अवधि के लिए पीडक जन्तु घोषित करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बारे केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि शिमला शहर में वानरों की अत्याधिक संख्या होने के कारण स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं व बच्चों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में वानरों के उत्पात से मानव जीवन, फसलों तथा अन्य सम्पत्तियों को होने वाले नुकसान में कमी आयेगी। भरमौरी ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो छह माह बाद केन्द्र सरकार से इससे अवधि को और बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *