राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आचार्य देवव्रत ने अपने संदेश में कहा कि होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव राज्य के लोगों के मध्य एकत्व की भावना उत्पन्न करता है।

उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु.सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं तथा समस्त मानवता के बीच समानता को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि होली उत्सव लोगों जीवन में रंग भरता है तथा प्रत्येक को समाज में सद्भाव के साथ रहने के लिये प्रेरित करते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *