शहीदी दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित

शिमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज शहीदी दिवस पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शिमला जिला युवा मोर्चा ने भी भाग लिया। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि भक्त सिंह, सुखदेव और राजगुरू भारत माता के सपुत्र थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फॉंसी के फॅंदे को चूम लिया।

आज भक्त सिंह, सुखदेव, राजगुरू के जीवन से युवा प्रेरणा लें और देश को महान बनाने के लिए आगे आएं। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भक्त सिंह भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के युवाओं के आदर्श हैं भक्त सिंह कि तुलना किसे और से नहीं हो सकती। पिछले दिनों कांग्रेस के नेता शशी थरूर द्वारा देशद्रोही नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार से तुलना भक्त सिंह से की गई जिसकी भाजयुमो कड़े शब्दों मं निन्दा करता है। कांग्रेस को महान सपूत शहीद भक्त सिंह के अपमान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। सुनील ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो आज राष्ट्रविरोधी शक्तियों का साथ देने में लगी है यह दर्शाता है कि कांग्रेस पतन की ओर बढ़ रही है। भाजयुमो फस्ट इण्डिया यात्रा के माध्यम से राष्ट्र विरोधी शक्तियों के खिलाफ जल्दी ही प्रत्येक मण्डल में तिरंगा यात्रा शुरू करेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *