वीरभद्र सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ मंदिर से चैगान तक की शोभा यात्रा की अगुवाई

राष्ट्रीय स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ आरम्भ,

शोभा यात्रा में पहली बार सुसज्जित हाथी, ऊंट व घोड़े रहे आकर्षण का केन्द्र

शिमला : हमीरपुर जिला के सुजानपुर का प्रसिद्ध राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव आज हर्षोल्लास के साथ आरंभ हो गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर चैगान स्थित मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने मंदिर से चैगान तक शोभा यात्रा की अगुवाई भी की, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

सुजानपुर के होली उत्सव के दौरान निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में पहली बार सुसज्जित हाथी, ऊंट व घोड़े आकर्षण का केन्द्र रहे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले व त्योहार प्रदेश के लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं जो आपसी भाईचारेए प्रेम व एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से भावी पीढ़ी के लिए अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाजों का सरंक्षण करने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक एवं राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री का सुजानपुर पहुंचने पर गर्म जोशी से स्वागत किया। मुख्य संसदीय सचिव इंद्र लखनपाल, विधायक विधायक यादविन्द्र गोमा, पूर्व संसदीय सचिव अनिता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, राज्य शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार, एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल भी अन्यों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *