मुख्यमंत्री से ब्लॉक कांग्रेस समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल की भेंट

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह से आज यहां जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस समिति के एक प्रतिनिधिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का शाहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने व अस्पताल के लिए 10 चिकित्सा अधिकारियों के पद स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। पठानिया ने कहा कि इस अस्पताल के स्तरोन्नत होने से क्षेत्र के लोगों को उनके घरद्धार के निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुनीत चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इकवाल मिंटा, पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी मेजर कुलदीप सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *