सराहनीय सेवाओं के लिए चिकित्सक सम्मानित

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सूचकांक देशभर में सर्वश्रेष्ठ हैं। विश्व स्तरीय स्वास्थ्य मानकों के आधार पर लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश को देशभर में अव्वल राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ है। वह आज यहां  समाचार पत्र द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिमला नगर में पीलिया रोग से ग्रसित लोगों के उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सकों ने सराहनीय कार्य किया है। प्रदेश में तैनात सभी चिकित्सक लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि लोगों को घरद्वार के समीप गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। चिकित्सकों द्वारा उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करने के कारण राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ हुई हैं। उन्होंने मीडिया से खबरें गहन जांच के बाद प्रकाशित करने का आग्रह करते हुए कहा कि पत्रकारिता का समाज के विकास में अहम योगदान है। यह प्रयास किया जाना चाहिए कि सभी तरह की खबरों के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों को भी विशेष रूप से प्रकाशित किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया और अवार्ड प्रदान किए।

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। आयुर्वेद को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न चिकित्सा सेवाओं जैसे पंचकर्मा आदि को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अवार्ड विजेता चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के दुर्गम व कठिन क्षेत्रों में भी चिकित्सक लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *