मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 लाख का अंशदान, मुख्यमन्त्री ने की निगम के प्रयासों की सरहाना

  • निगम ने वर्ष 2014-15 में 6.30 करोड़ का लाभ किया अर्जित
  • जबकि वर्ष 2015-16 में अनुमानित लाभ 7.26 करोड़ होने की उम्मीद
  • राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रबन्ध निदेशक डा. एस.एस. गुलेरिया, महाप्रबन्धक चेतन शर्मा व कर्मचारी संघ के महासचिव एस.आर.कलोटी रहे इस अवसर पर मौजूद
  • मुख्यमन्त्री को निगम के उपाध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ने निगम द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से करवाया अवगत
  • अतुल शर्मा ने किया अगले वित वर्ष के लिये प्रदेश में औद्योगिकीकरण के लिये 180 करोड़ का बजट प्रावधान करने के लिये मुख्यमन्त्री व उद्योग मन्त्री का आभार प्रकट

शिमला: मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह को आज यहां उद्योग मन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य औद्योगिक विकास निगम की ओर से 1,54,12,218 रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि निगम द्वारा वर्ष 2014-15 में अर्जित मुनाफे पर लाभांश के रूप में अर्जित की गई है। इस अवसर पर राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रबन्ध निदेशक डा. एस.एस. गुलेरिया, महाप्रबन्धक चेतन शर्मा और कर्मचारी संघ के महासचिव एस.आर.कलोटी भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मुख्यमंत्री को निगम की ओर से 31 लाख रुपये का चेक मुख्यमन्त्री राहत कोष के लिये भेंट किया। निगम ने वर्ष 2014-15 में कुल 6.30 करोड़ लाभ कमाया है जबकि वर्ष 2015-16 में अनुमानित लाभ 7.26 करोड़ होने की आशा है।

निगम के उपाध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ने मुख्यमन्त्री को निगम द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया और पंडोगा एवं कन्दरोड़ी में निर्मित किये जा रहे नये औद्योगिक क्षेत्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी दी। उन्होंने मुख्यमन्त्री को निगम द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में निर्मित किये जा रहे स्कूल भवनों के निर्माण कार्य को तय अवधि से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमन्त्री ने निगम के इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निगम भविष्य में और अधिक सुदृढ़ होगा और आशाजनक उपलब्धियां हासिल करेगा। शर्मा ने अगले वित वर्ष के लिये प्रदेश में औद्योगिकीकरण के लिये 180 करोड़ का बजट प्रावधान करने के लिये मुख्यमन्त्री तथा उद्योग मन्त्री का आभार प्रकट किया।

 

        

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *