सी.यू. के लिए 740.79 करोड़ रुपए मंज़ूर : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर आज सीटीओ शिमला से करेंगे ‘‘इण्डिया फस्ट तिरंगा मार्च’’ की शुरूआत

शिमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर 12 मार्च को प्रातः 11.00 बजे सीटीओ शिमला से ‘‘इण्डिया फस्ट तिरंगा मार्च’’ की शुरूआत करेंगे। यह जानकारी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के सैंकडो कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा ‘‘इण्डिया फस्ट तिरंगा मार्च’’ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पूरे देश में चलाई जाएगी जिसकी शुरूआत हिमाचल के ऐतिहसिक शहर शिमला से शुरू होना गर्व की बात है। हाल ही में देश के कुछ विश्वविद्यालयों जिसमें जेएनयू, कोलकता एवं कश्मीर के अन्दर कुछ लोग देश को तोड़ने की बातें कर रहे हैं एवं देश विरोधी नारों को अभिव्यक्ति की आजादी का नाम दे रहे हैं जिसकी भाजयुमो कड़े शब्दों में निन्दा करता है एवं जनता के बीच जाकर देश की एकता अखण्डता को बनाए रखने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर प्रदेश एवं देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जागरूक करेगा।

इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शिमला के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजीव दीप्टा ने बैठक में जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में शिमला जिला से 100 भाजयुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में भाजयुमो प्रदेश सचिव हेमन्त शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजयुमो शिमला राजीव दीप्टा, महामंत्री दिनेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी ठाकुर, मोनू भारद्धाज, हिमांशू जसरोटिया सहित जिला शिमला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *