अनुराग ठाकुर 12 मार्च को शिमला से करेंगे तिरंगा यात्रा की शुरूआत

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर

शिमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर 12 मार्च को शिमला से तिरंगा यात्रा की शुरूआत करेंगे। यह जानकारी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पूरे देश में चलाई जाएगी जिसकी शुरूआत हिमाचल के ऐतिहसिक शहर शिमला से शुरू होना गर्व की बात है। हाल ही में देश के कुछ विश्वविद्यालयों जिसमें जेएनयू, कोलकता एवं कश्मीर के अन्दर कुछ लोग देश को तोड़ने की बातें कर रहे हैं एवं देश विरोधी नारों को अभिव्यक्ति की आजादी का नाम दे रहे हैं जिसकी भाजयुमो कड़े शब्दों में निन्दा करता है एवं जनता के बीच जाकर देश की एकता अखण्डता को बनाए रखने के लिए हाथों में तिरंगा लेकर प्रदेश एवं देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जागरूक करेगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा संसद के ऊपर हमला करने वाले अफजल गुरू एवं याकूब मैनन, ईश्रत जहां जैसे आतंकवादियों को कुछ पार्टियां एवं छात्र संगठन शहीद का दर्जा देने में लगी हुई है जिसको भाजयुमो कभी सफल नहीं होने देगा। इन आतंकवादियों की पैरवी करना सीधे तौर देश की स्वतन्त्रता एवं अखण्डता सीधा हमला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जेएनयू में जिन छात्र संगठनों ने (आईसा) जैसे संगठनों पर तुरन्त वैन लगाया जाए एवं जिन पार्टियों के नेता खुले आम देशद्रोही गतिविधियों को समर्थन दे रहे हैं उनपर तुरन्त देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कारवाई की जाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुरू की जा रही यह यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक देशद्रोहियों को सलाखों पीछे नहीं भेज दिया जाता।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *