महिला सशक्तिकरण के लिए 371.32 करोड़ रुपये का प्रावधान

प्रदेश में महिला साक्षरता दर बढ़ी

  • प्रदेश में महिला साक्षरता दर बढ़ी

शिमला: प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत इस वर्ष 371.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने यह जानकारी आज पीटरहॉफ में आयोजित समारोह के दौरान अपने संबोधन में दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिला साक्षरता दर बढ़ी है। आंगनबाड़ियों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख 432 गर्भवती व धात्री माताओं, एक लाख 37 हजार 931 किशौरियों व चार लाख 48 हजार दो बच्चों को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। प्रदेश के महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से एकीकृत बाल विकास योजना के माध्यम से तीन लाख 10 हजार 433 महिलाओं को संगठित कर 27 हजार 472 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन महिलाओं द्वारा लगभग 115.42 करोड़ रुपये की बचत की गई है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 91,239 विधवाओं को पेंशन दी जा रही है। निर्धन परिवारों की कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि देने का प्रावधान है। विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए 50 हजार रुपये की राशि विधवा पुनर्विवाहन योजना के अंतर्गत दी जाती है।

शांडिल द्वारा प्रदेश भर से आए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चंबा जिला के गांव भंडारका की श्रीमती उमा कुमारी, सिरमौर जिला की शिलाई क्षेत्र की कुमारी प्रियंका को खेल गतिविधियों तथा स्वैच्छिक संगठन एकल नारी शक्ति संगठन जगजीत नगर कसौली, जिला सोलन को हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत किया गया।

बच्चों के संर्वांगीण विकास, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए किए गए उत्कृष्ठ कार्य के तहत आंगनबाड़ी पुरस्कार योजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंजगई जमना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाले पारे करियां, चंबा की सुनीला कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़सर, हमीरपुर सुदर्शना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वाहड़ु,

पंचरूखी जिला कांगड़ा कृष्णा कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सियूणी नगरोटा सूरयां नीता राणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पालिका सारिंग कल्पा राजदेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी लंज नित्थर कुल्लू शीला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरल जंजैली मण्डी हिमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी राठौल सदर मंडी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अणु मशोबरा शिमला कुमारी गीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फ्लावर डे शिमला शहरी मिनाक्षी ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डिंगरी घिन्नी पच्छाद सिरमौर संगीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भोगपुर नालागढ़ जिला सोलन निर्मल कौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बरियाड़ी जिला सोलन पूनम कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नारी हरिजन बस्ती अंब जिला ऊना रितु कालिया को सम्मानित किया।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कृति होंटा प्रथम, प्रेमलता द्वितीय, जयवंती तृतीय रही। सैक रेस में कृति होंटा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, सुनीता तृतीय रही। थ्री लैग रेस में गीता व रीमा प्रथम, प्रियंका व कल्पना द्वितीय, भूमा व उषा तृतीय रही। जलेबी रेस में सुनीता प्रथम, प्रवीण शर्मा द्वितीय व उषा तृतीय रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में अंजु बाला शर्मा व साधना संयुक्त रूप से प्रथम रही। रस्साकस्सी में द्वारका एंड पार्टी प्रथम व रीना कुमारी एवं दल उप विजेता घोषित किया गया। निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जे आर कटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *