राज्यसभा के लिए आनंद शर्मा के नाम को स्वीकृति

शिमला : प्रदेश से खाली होने वाली राज्यसभा सीट के लिए आनंद शर्मा का नाम फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आनंद शर्मा के नाम को स्वीकृति दे दी है। इस आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी की ओर से दी गई है। राज्यसभा की निवर्तमान सांसद बिमला कश्यप का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है।

राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा आज प्रदेश विधानसभा पहुंचें। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ भी मुलाकात की। आनंद शर्मा नौ मार्च को यानि कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यदि विपक्षी भाजपा ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा तो आनंद शर्मा निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र लेकर 11 मार्च को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। विधानसभा में कांग्रेस के 36 विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार के पास साधारण बहुमत है। चार निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस के साथ हैं। पार्टी व निर्दलीय विधायकों की संख्या को देखते हुए कुल संख्या 40 है जबकि विपक्षी भाजपा के 27 विधायक हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *