राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने लोगों को शिवरात्रि की दी बधाई

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लोगों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और शिवरात्रि हिमाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने आशा जताई की यह पर्व लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता लाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के लोग प्राचीन समय से ही पारम्परिक उल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भगवान शिव के घर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आशा जताई कि शिवरात्रि का त्यौहार आपसी भाइचारे को सुदृढ़ कर प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का सृजन करने में सहायक सिद्ध होगा।

  • पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.धूमल ने महाशिवरात्री के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं
    पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल

  • पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल

महाशिवरात्री के पावन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिव भक्तों के लिए शिवरात्री के दिन का विशेष महत्व है। वहीं मण्डी मेले की शिवरात्री के पश्चात से प्रदेश भर में लगने वाले मेलों से प्रदेशवासियों के जीवन में नये उल्लास और उत्साह का वातावरण बनता है। मेले देव सांस्कृतिक द्रोहर को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं और एक दूसरे से मेल जोल, धार्मिक सदभाव और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं और यही हिमाचल की वास्तविक पह्चान है। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी प्रदेशवासियों से महाशिवरात्री के पर्व को स्नेह, सदभाव और उल्लास से मनाने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्री के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *