राज्यपाल ने किया सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम् है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ युवाओं को आगे आना चाहिए और नशे जैसी बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में समर्पण से कार्य करना चाहिए। राज्यपाल आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चार दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘कान्फलुएंस-16’ के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत देश आज विश्व भर में सबसे युवा राष्ट्र है और ऐसे में युवाओं की शक्ति को रचनात्मक दिशा और राष्ट्र निर्माण में लगाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र सेवा और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र विकास को समर्पित अनेक कार्यक्रम कार्यान्वित किए हैं, जिनको सफल बनाने के लिए युवा शक्ति को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने संस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मत पर जारी स्वच्छता अभियान की भी प्रशंसा की। राज्यपाल ने जैविक कृषि के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जैविक उत्पाद स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों को इस बात के लिए भी किसानों को प्रेरित करना चाहिए कि रसायनिक खादों का नुकसान अधिक है और वे जैविक कृषि को अपनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। इससे पर्व, राज्यपाल ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को समर्पित नवनिर्मित छात्रावास का अनावरण भी किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. आनन्द मोहन ने राज्यपाल का स्वागत किया। कहा कि इस उत्सव में 25 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों व अन्य विश्वविद्यालयों के विभिन्न प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *