इग्नू में प्रवेश  की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

शिमला में केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सी.जी.एच.एस. सुविधा एक माह के भीतर शुरू

शिमला में केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सी.जी.एच.एस. सुविधा एक महीने के अंदर शुरू

शिमला में केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सी.जी.एच.एस. सुविधा एक महीने के अंदर शुरू

शिमला: शिमला में केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सी.जी.एच.एस. सुविधा एक महीने के अंदर शुरू कर दी जाएगी। सी.जी.एच.एस. के शिमला कार्यालय में शुक्रवार एक बैठक हुई जिसमें शिमला स्थित 16 केन्द्रीय कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यालय के वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी डॉ. टी.एस. नेगी ने बताया कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पैंशनरों के लिए यह स्वास्थ्य योजना वर्ष 1954 में शुरू की गई थी और शिमला में करीब एक सप्ताह पहले ही सी.जी.एस.एस. कार्यालय खुला है। उन्होंने सभी केन्द्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यालय की वैबसाईट पर जल्द से जल्द ऑनलाईन फॉर्म भरकर इसे शिमला स्थित कार्यालय में जमा करवाने का आग्रह किया ताकि सभी को कार्ड जारी कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके।

नेगी ने कहा कि इसके लिए वैबसाईट www.cghs.nic.in पर ऑनलाईन फॉर्म भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिमला स्थित केन्द्रीय कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा फॉर्म भरने के बाद जल्द ही शिमला में सी.जी.एच.एस. सुविधा लागू की जाएगी। प्रदेश भर में सबसे पहले राजधानी शिमला में यह सुवधिा शुरू की जा रही है। बैठक में आकाशवाणी व दूरदरर्शन सहित विभिन्न केन्द्रीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *