शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 46वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण दूरदर्शन केन्द्र शिमला से 24 जनवरी 2016 को सांय आठ बजे होगा। मुख्यमंत्री का यह संदेश एफ.एम. के शिमला, हमीरपुर केंद्रों के अलावा आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केन्द्रों, बिग एफएम और रेडियो मिर्ची 98.3 एफ.एम. पर भी प्रसारित किया जाएगा।
पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश दूरदर्शन केन्द्र से भी 24 जनवरी 2016 सायं 6.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। उनका संदेश ई.टी.वी. (हिमाचल हरियाणा) टी.वी. 100, सी.टी. चैनल, चैनल-9, जी (पंजाब, हरियाणा व हिमाचल) से भी प्रसारित किया जाएगा।